Akhil Kshatriya Samaj

अध्यक्ष की कलम से

आप लोगो ने मुझे अध्यक्ष की आसन्दी पर बिठा दिया तो भविष्य के प्रति विश्वास जगाना मेरी प्राथमिकता बन गई। प्रारम्भिक कठिनाइयों के अनन्तर भी संस्था विकास के पथ पर बढती रही और आज अखिल क्षत्रिय समाज का परचम अपनी मनचाही ऊंचाईयों पर बडी दृढता से लहरा रहा है। ये सारी उपलब्धियां समाज के सदस्यों की जागरुकता, लगनशीलता, एकता की बावना एअथा कुछ कर गुजरने की तमन्ना की परिचायक है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारा संगठन क्षत्रिय धर्म का निर्वाह करते हुये जातीय एवं राष्ट्रीय एकता के सम्वर्द्धन में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।